Hanuman Chalisa

पिछले मैच में नाकाम रहने से काफी दुखी था : रहाणे

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2015 (11:32 IST)
मुंबई। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 54 रनों में से नाबाद 91 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर लौटाने वाले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को कहा कि आईपीएल के  पिछले मैच में नाकाम रहने से वे काफी दुखी थे और इसकी भरपाई करना चाहते थे।
रहाणे मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में सिर्फ 16 रन बना सके थे जिसमें उनकी टीम को पराजय  झेलनी पड़ी। उन्होंने शनिवार को नाबाद 91 रन बनाकर सिर्फ 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार ही नहीं  जीता बल्कि इस सत्र में 400 से अधिक रन बनाकर फिर ऑरेंज कैप हासिल कर ली।
 
रहाणे ने कहा कि मैं जानता था कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन पिछले मैच में खराब शॉट  खेला था। मैं उससे काफी दुखी था और शनिवार को इसकी भरपाई करना चाहता था। पहले 6 ओवर में  अच्छे स्कोर की नींव रखना सुखद रहा।
 
उन्होंने कहा कि करुण नायर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। हम टाइमिंग के बारे में बात करते रहे, क्योंकि  यहां आउटफील्ड काफी तेज है। पिछले 5 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सके रॉयल्स के कप्तान शेन वॉटसन  ने कहा कि हमने लय खोई थी लेकिन अब वापसी कर ली है।
 
रहाणे और नायर ने उम्दा बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह अच्छी विकेट  थी। उम्मीद है कि हम आगे सारे मैच जीतेंगे। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना