Hanuman Chalisa

गर्मी के कारण चेन्नई हारा : धोनी

Webdunia
रविवार, 19 अप्रैल 2015 (23:12 IST)
अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स के हाथों आईपीएल के इस सत्र में पहली पराजय झेलने वाली दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि लगातार मैचों और गर्मी से उनकी टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा। चेन्नई ने 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को मुंबई में हराया था, जिसके बाद आज उसे यहां रॉयल्स से खेलना पड़ा ।
धोनी ने आठ विकेट से मिली हार के बाद कहा ‘हमारा यह खराब दिन था। मैंने भी बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद कई गेंदें बर्बाद की । यह अच्छी विकेट थी और जैसा हमने सोचा था, वैसा ही इसे पाया।’ 
 
उन्होंने कहा लगातार मैच खेलने और गर्मी का प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा लेकिन हमें वापसी करनी होगी। चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने 36 गेंद में 62 रन बनाकर दबाव हटाया जबकि एक समय टीम ने तीन विकेट सिर्फ 39 रन पर गंवा दिए थे। धोनी ने आने वाले मैचों में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में उपर भेजने के संकेत दिए।
 
उन्होंने कहा ब्रावो ने मुझ पर से काफी दबाव हटाया। यदि वह इस तरह से खेल सकता है तो मैं बल्लेबाजी क्रम में कहीं और उतर सकता हूं। बाद में जडेजा और अश्विन हैं, लिहाजा इससे हमारी बल्लेबाजी में गहराई आएगी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना