Hanuman Chalisa

कोटला में फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ा 'सचिन, सचिन'

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (23:08 IST)
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अब भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं और इसका एक नजारा आज यहां फिरोजशाह कोटला पर आईपीएल मैच के दौरान देखने को मिला जब ‘सचिन, सचिन’ नाम की गूंज फिर से सुनाई दी। 
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मैच से पहले तेंदुलकर जैसे ही मैदान पर आए तो स्टेडियम में फिर ‘सचिन, सचिन’ गूंजने लगा। इस दिग्गज बल्लेबाज ने डेढ़ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन क्रिकेट प्रेमी अब भी उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करते हुए देखे गए। 
 
तेंदुलकर मुंबई के मेंटर हैं। वह मुंबई की पोशाक पहने हुए थे और सहज दिख रहे थे। उन्होंने दर्शकों का मुस्कराकर और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। तेंदुलकर 24 अप्रैल के दिन 42 साल के हो जाएंगे। तेंदुलकर आईपीएल में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली टीम की तरफ से छह सत्र तक खेले। इसके बाद वह टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ गए। 
 
उन्होंने कल नेट सत्र में भी बल्लेबाजों को टिप्स दिए और आज भी वह मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों से घिरे हुए थे। दिल्ली के भी कई खिलाड़ी उनसे मिलने के लिए आए। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना