Hanuman Chalisa

मेरे आउट होने से मैच का रुख बदल गया : संजू सैमसन

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2015 (14:45 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मिली 8 रनों की हार के बाद राजस्थान की टीम के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि मिशेल मैकक्लेनागन के ओवर में लगातार 2 गेंदों पर उनके और करुण नायर के आउट होने से मैच का रुख बदल गया।

केरल के खिलाड़ी सैमसन ने कहा कि जिस ओवर में हम आउट हुए उसने मैच का रुख बदल दिया। शुक्रवार के मुकाबले में विकेटकीपर सैमसन ने 46 गेंदों पर 76 रनों की शानदारी पारी खेली और टीम को जीत के करीब ला दिया था, लेकिन 18वें ओवर में मैकक्लेनागन की गेंद पर उनके आउट होने के साथ जीत टीम से दूर चली गई।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैकक्लेनागन ने सैमसन का विकेट लेने के बाद अगली ही गेंद पर नायर को आउट कर दिया। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगली ओवर में राजस्थान के दीपक हुड्डा को चलता कर मुंबई को जीत दिला दी।

सैमसन शुक्रवार को बल्लेबाजी क्रम में उपर चढ़ते हुए स्टीव स्मिथ से पहले तीसरे क्रम पर उतरे थे। सैमसन ने कहा कि शनिवार को मेरी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की बारी थी। मैं हमेशा बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी उतरने के लिए तैयार रहता हूं।(भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप