Hanuman Chalisa

चर्चित हो गए ट्विटर पर सरफराज

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2015 (14:31 IST)
महज 17 साल की उम्र में अपनी जिंदगी का पहला आईपीएल खेल रहे आरसीबी के सरफराज ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध जबरदस्त पारी खेली और महज 21 गेंदों में 45 रन बना डाले। सरफराज की इस पारी को चारों ओर सरहना मिल रही है। ट्विटर पर सरफराज को क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर सभी ने खूब सराहा।  
माइकल वॉन ने ट्विटर पर सरफराज की बल्लेबाजी की प्रशंसा में लिखा, वॉन ने लिखा 17 साल के सरफराज में अद्भुत प्रतिभा है।
 
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, मुखर, साहसी रवैए वाले सरफराज, गजब की बल्लेबाजी का माद्दा रखते हैं।
 
डेविड लॉयड ने लिखा, अपनी आंखे 17 साल के सरफराज की बल्लेबाजी पर रखिए।
 
मोहनदास मेनन ने लिखा, सरफराज ने 1970 में जावेद मियांदाद के खेल की याद ताजा कर दी।
 
ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी ने लिखा, इतनी कम उम्र में इस तरह की प्रतिभा सिर्फ आप भारत में ही देख सकते हैं। 
 
मोहम्मद कैफ ने लिखा, सरफराज ने गजब की पारी खेली, जब इस तरह की प्रतिभा वाले खिलाड़ी क्रिकेट में आते हैं और इस तरह का बढ़िया खेल दिखाते हैं तो यह देख के बहुत अच्छा लगता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना