Hanuman Chalisa

बल्लेबाजी और यार्कर पर कड़ी मेहनत की : वॉटसन

Webdunia
रविवार, 17 मई 2015 (17:42 IST)
मुंबई। कोलकाता नाइटराइडर्स पर 9 रन की जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेन वॉटसन ने कहा कि यहां आईपीएल के अहम मुकाबले से पूर्व उन्होंने कड़ी मेहनत की थी।
वॉटसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी से मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं उतने रन नहीं बना पाया था जितने बनाना चाहता था। मुझे अच्छी शुरुआत मिली लेकिन बड़ी पारियां नहीं खेल पाया।
 
उन्होंने कहा कि इस अहम मैच से पहले तैयारी के लिए 3 से 4 दिन का समय मिला। मैंने ट्रेनिंग सत्र में बल्लेबाजी पर काम किया और यार्कर फेंकने पर भी। वॉटसन ने 59 गेंद में 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेली जिससे राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
वॉटसन ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए। केकेआर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 190 रन ही बना सकी और उसे 9 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना