Hanuman Chalisa

एडम की जगह श्रीनाथ अरविंद आरसीबी टीम में

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2015 (16:49 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने आईपीएल में खेल रही रॉयल  चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने की जगह ली है।
 
आईपीएल की तकनीकी समिति ने विश्व कप के दौरान पैर में लगी चोट की वजह से आईपीएल-8 से  बाहर हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज की जगह अरविंद को टीम में रखने की मंजूरी दे दी।
 
आईपीएल की तकनीकी समिति में अनुराग ठाकुर (बीसीसीआई सचिव), सौरव दासगुप्ता, सुबीर गांगुली,  सौरव गांगुली और रवि शास्त्री शामिल हैं।
 
अरविंद दूसरी बार आरसीबी से जुड़े हैं। इससे पहले वे 2011 और 2012 में भी आरसीबी की टीम का  हिस्सा थे।
 
उन्होंने 2011 के आईपीएल में 13 मैचों में 21 विकेट झटकने की तरफ से आरसीबी के लिए सबसे  ज्यादा विकेट लिए थे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना