Hanuman Chalisa

कोच मूडी ने कहा, सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की उम्मीद

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2015 (22:00 IST)
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने आईपीएल आठ में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए कहा कि टीम को अपने सभी मैचों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की उम्मीद है।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ियों ने आज यहां हल्की ट्रेनिंग की जिसमें ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, परवेज रसूल और नमन ओझा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। हैदराबाद की टीम को आईपीएल आठ में अपना पहला मैच शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलना है।
 
मूडी ने टीम के पहले अभ्याससत्र के बाद कहा, ‘दर्शक रोमांचक क्रिकेट और सफल वर्ष की उम्मीद कर सकते हैं। इस साल हमें काफी उम्मीदें हैं और हम उम्मीद करते हैं कि अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे।’ 
 
ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन टीम का हिस्सा रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस बार हैदराबाद की टीम की अगुआई करेंगे और मूडी को भरोसा है कि नये आईपीएल सत्र से पहले विश्व कप जीत उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
 
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने से पूर्व सात और आठ अप्रैल को दो अभ्यास मैच खेलेगी। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना