Hanuman Chalisa

आईपीएल-8 की यह हमारी सबसे अच्छी जीत : विराट

Webdunia
रविवार, 3 मई 2015 (18:53 IST)
बेंगलुरु। बेहद रोमांचक वर्षाबाधित मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने इसे आईपीएल-8 की टीम की सबसे अच्छी जीत बताया है।
मनदीप सिंह ने चौकों और छक्कों का तूफान उठाते हुए बेंगलुरु को 7 विकेट से जीत दिलाई। विराट ने कहा कि यह इस सत्र की हमारी सबसे अच्छी जीत है। मनदीप ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने उसे खुद पर भरोसा रखने के लिए कहा।
 
मनदीप ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। जिस तरह से हमने शुरुआत की मैं उससे खुश था। मैदान गीला था और हमें अच्छी शुरुआत करनी थी और मैंने तथा क्रिस गेल ने ऐसा ही किया। हमने जीत की लय कायम कर ली है और अब इसे खोना नहीं चाहते।
 
वहीं अपनी मैच विजयी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' बने मनदीप ने कहा कि थोड़ा दबाव था लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं आखिरी गेंद तक खेला तो हम मैच जीत सकते हैं। मैंने बहुत आसानी से इसे किया। 
 
मनदीप ने कहा कि कप्तान ने मेरा मनोबल बढ़ाया और मुझे फ्री होकर खेलने के लिए कहा। मैं पिछले मैचों में जल्दी आउट हो गया, क्योंकि मैं पूर्व योजना के साथ उतरता था लेकिन अब मैंने ज्यादा योजना नहीं बनाई और गेंद के बल्ले तक आने का इंतजार किया।
 
मनदीप ने कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआती कुछ मैचों में हम सही से मेल-मिलाप नहीं बैठा पाए, लेकिन अब हमारा संयोजन काफी अच्छा है और हर कोई अपने खेल को लेकर विश्वस्त है। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी मैचों में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप