Hanuman Chalisa

अनुष्का की बुराई करने वालों को शर्म आनी चाहिए : कोहली

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2015 (12:55 IST)
विश्व कप से भारत के बाहर होने के लिये विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराने वालों को करारा जवाब देते हुए भारत के इस टेस्ट कप्तान ने कहा कि ऐसे लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि पिछले पांच साल में उनसे ज्यादा मैच किसी ने नहीं जिताए हैं।
कोहली ने विश्व कप सेमीफाइनल से टीम के बाहर होने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद अनुष्का की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी आलोचना हुई थी।

उन्होंने आईपीएल की रायल चैलेंजर्स बेंगलूर टीम के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि मानवीय स्तर पर पूछे तो मैं आहत था। जिन लोगों ने यह सब बातें कहीं हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मैं काफी निराश था। पिछले पांच साल में मैने भारत के लिये कितने मैच जीते हैं और दूसरों की तुलना में लगातार अच्छा खेला हूं। मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई और ऐसा होगा जिसने मुझसे बेहतर प्रदर्शन किया होगा। कोहली का मानना है कि अब उसे पता चल गया है कि किस पर भरोसा करना है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना