Hanuman Chalisa

अकरम बोले, अब तक का सबसे रोमांचक IPL

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2015 (22:18 IST)
मुंबई। अब तक किसी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं की है और ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर वसीम अकरम ने मौजूदा टूर्नामेंट को आठ साल के इतिहास में सबसे रोमांचक करार दिया।
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अकरम ने कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अपनी टीम के मुकाबले से कहा, अच्छी टीमें हिस्सा ले रही हैं। हमें अब तक नहीं पता कि अंतिम चार के लिए कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी। 
 
उन्‍होंने कहा, जहां तक अंक तालिका का सवाल है यह अब तक का सबसे रोमांचक आईपीएल है। केकेआर की टीम अगर कल का मैच जीत जाती है तो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी लेकिन अकरम ने अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे मुंबई इंडियन्स से टीम को सतर्क रहने को कहा।
 
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, हम मुंबई इंडियन्स से उसी के मैदान पर खेल रहे हैं। उनकी टीम अच्छी है और लय में है। पिछला मैच हारने से पहले उन्होंने लगातार पांच मैच जीते। दोनों टीमों पर बराबर दबाव होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप