Hanuman Chalisa

दिल्ली-पंजाब का मैच कैंसर पीड़ितों को समर्पित

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (19:10 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आज अपनी टीम के साथ एक गठजोड़ की घोषणा की और इस मौके पर बताया गया कि एक मई को किंग्स इलेवन के खिलाफ होने वाला टीम का मैच इस बीमारी से लड़ रहे लोगों को समर्पित किया जाएगा।
युवराज के कैंसर फाउंडेशन ‘यूवीकैन’ ने दिल्ली डेयरडेविल्स और मैक्स हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर एक मई को कैंसर जांच के लिए मुफ्त क्लीनिक लगाने की घोषणा की। साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी इस दिन हल्के बैंगनी रंग की जर्सी पहनेंगे।
 
युवराज ने नई जर्सी के विमोचन के मौके पर कहा, ‘जब मैं कैंसर से उबरने के बाद वापस आया मुझे अपने फेफड़े को लेकर थोड़ा जूझना पड़ा। जब मैंने सफलतापूर्वक वापसी कर ली तो मुझे पता था कि कैंसर से लड़ने की ताकत खुद के अंदर से आती है। मेरे लिए एक जिम्मेदारी से ज्यादा यह एक दायित्व है। मैं भाग्यशाली था कि इससे बाहर निकला और मेरी कोशिश लोगों को कैंसर से लड़ने में प्रेरित करने की है।’
 
दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने बताया कि कैंसर से जूझ रहे करीब 100 बच्चे फिरोजशाह कोटला में आईपीएल का मैच देखेंगे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना