Hanuman Chalisa

युवराज ने दिए जहीर के खेलने के संकेत

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2015 (22:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज युवराज सिंह ने आज यहां संकेत दिए कि बांए हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को कल यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। 
जहीर को जीएमआर के स्वामित्व वाली फेंचाइजी ने चार करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। युवराज हालांकि भारतीय टीम के पूर्व साथी की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। 
 
जहीर ने अपना आखिरी मैच पिछले साल तीन मई को मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेला था। युवराज ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘मैं टीम चयन के बारे में नहीं जानता लेकिन मुझे लगता है कि कल वह खेलेंगे। आपको इस बारे में कोच गैरी कर्स्टन और कप्तान जीन पाल डुमिनी से पूछना होगा लेकिन मेरा मानना है कि वह कल अंतिम एकादश में होंगे।’ 
 
डेयरडेविल्स का इस टी20 लीग में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उसने सात में से अब तक केवल तीन मैच जीते हैं लेकिन युवराज का मानना है कि उनकी टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली है। 
 
उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार दो मैच जीते और फिर एक मैच हारा और फिर एक मैच जीते और अगला मैच हार गए। ऐसा नहीं है कि हमने लगातार मैच गंवाए। हम जीते भी हारे भी। टी20 में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। किसी भी दिन कुछ भी हो सकता है। लेकिन हमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिएलगातार कुछ मैच जीतने होंगे।’ 
 
युवराज ने कहा, ‘हमारे पास ऐसा करने के लिए खिलाड़ी हैं लेकिन हमें अगले चार मैचों में दो या तीन अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। हमने कुछ अच्छी जीत दर्ज की और कुछ मैच बुरी तरह गंवाए। हमें आखिर तक हार नहीं माननी होगी और कुछ मैच जीतने होंगे।’ (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप