Hanuman Chalisa

इमरान बोले, आईपीएल में नहीं चुने जाने से दुखी था...

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (22:40 IST)
पुणे। आईसीसी रैंकिंग में वनडे और ट्वंटी 20 के नंबर एक गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन के बाद कहा है कि वे लीग के दसवें संस्करण की नीलामी में नहीं खरीदे जाने से काफी निराश हो गए थे।
        
ताहिर ने पुणे और मुंबई के बीच मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 28 रन पर तीन विकेट निकाले। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को इस बार नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन चोट के कारण बाहर हुए मिशेल मार्श की जगह ताहिर को टीम में शामिल किया गया जो पहले ही मैच में सबसे अहम साबित हुए।
        
अपने पहले ही दो ओवर में तीन विकेट निकालने वाले ताहिर ने कहा मेरे लिए  हर विकेट अहम है। एक समय तो लग रहा था कि मुंबई 200 रन बना लेगा। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं और जब मैं उतरा तो मेरा लक्ष्य विकेट लेना था। मुझे खुशी है कि मैंने पार्थिव पटेल का विकेट लिया। विपक्षी टीम के खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं, लेकिन मेरी टीम ने मेरा भरोसा बढ़ाया है।
       
हालांकि ताहिर ने साथ ही इस बात को भी नहीं छुपाया कि लीग की नीलामी में नहीं चुने जाने पर वह कितने निराश हो गए थे। ताहिर का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने गत वर्ष खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज कर दिया था। लेकिन इस बार उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। उन्होंने कहा, मैं लीग का हिस्सा नहीं बन पाने से काफी निराश था। लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता।
         
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा मैं अपने परिवार और खासकर पत्नी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा उस समय समर्थन किया जब मैं लीग में नहीं चुने जाने से काफी दुखी हो गया था, लेकिन यह जिंदगी है और मैं यहां खुद को साबित करने आ गया। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख