Hanuman Chalisa

IPL-10 : मैकुलम की मांसपेशियों में खिंचाव, आईपीएल से बाहर

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2017 (22:02 IST)
नई दिल्ली। गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज नाथू सिंह के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। 
 
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम को तीन से चार हफ्ते के कड़े रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है जिससे कि उनकी मांसपेशियों की चोट नहीं बढ़े।
 
मैकुलम ने 11 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 319 रन बनाए हैं जबकि नाथू सिर्फ दो मैच खेले हैं। कल दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान मैकुलम के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
 
नाथू को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ राजकोट में मैच के दौरान पीठ में जकड़न की शिकायत हुई थी। नाथू तब से किसी मैच में नहीं खेले हैं। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख