IPL 10 : पांडे और पठान ने कोलकाता को दिलाई रोमांचक जीत

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (20:33 IST)
नई दिल्ली। अं‍तिम ओवर में मनीष पांडे के छक्के ने आईपीएल-10 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)को बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 4 विकेट से सनसनीखेज जीत दिला दी। पांडे ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली जबकि यूसुफ पठान ने भी 59 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही KKR आईपीएल की अंक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। 
 
आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। जहीर ने मिश्रा को गेंद थमाई। मिश्रा ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और दूसरी गेंद पर क्रिस वोक्स (3) को स्टंप करा दिया। सुनील नरायण ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया जबकि पांडे ने चौथी गेंद को मिडआन के ऊपर से छक्के के लिए उठा दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर मिडऑफ की तरफ हल्का पुश खेला और तेजी से भागकर दो रन लेते हुए एक गेंद पहले मैच समाप्त कर दिया।
 
दिल्ली ने सात विकेट पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था जबकि कोलकाता ने रोमांचक उतार-चढाव से गुजरते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर टूर्नामेंट में पांच मैचों में चौथी जीत हासिल की। दिल्ली को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के इस चौथी जीत के बाद शीर्ष पर मौजूद मुंबई इंडियंस के बराबर आठ अंक हो गए हैं। 'मैन ऑफ द मैच' मनीष पांडे ने 49 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से मैच विजयी पारी खेली।
  
आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय शतकधारी पांडे ने पठान के साथ मिलकर कोलकाता को तीन विकेट पर 21 रन से उबारा और चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी कर डाली। पांडे ने इस दौरान आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। पांडे ने अपने 50 रन 37 गेंदों में चार चौकों और दो छक्के की मदद से बनाए।
 
पठान के 50 रन 34 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से बने। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने कोलिन डी ग्रैंडहोम (1), राबिन उथप्पा (4) और कप्तान गौतम गंभीर (14) के विकेट) मात्र 21 रन पर गंवा दिए। दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने ग्रैंडहोम और गंभीर को आउट किया। पांडे और पठान ने शतकीय साझेदारी निभाकर कोलकाता को पटरी पर ला दिया। पठान 15वें ओवर में क्रिस मोरिस का शिकार बने जबकि सूर्यकुमार यादव (सात) को 18 वें ओवर में पैट कमिंस ने आउट किया। 
          
आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। जहीर ने मिश्रा को गेंद थमाई। मिश्रा ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और दूसरी गेंद पर क्रिस वोक्स (तीन) को स्टंप करा दिया। सुनील नरायण ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया जबकि पांडे ने चौथी गेंद को मिडआन के ऊपर से छक्के के लिए उठा दिया। 
 
मनीष पांडे ने पांचवीं गेंद पर मिडआफ की तरफ हल्का पुश खेला और तेजी से भागकर दो रन लेते हुए एक गेंद पहले मैच समाप्त कर दिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान जहीर खान ने 28 रन पर दो विकेट, कमिंस ने 39 रन पर दो विकेट, मोरिस ने 30 रन पर एक विकेट और मिश्रा ने 26 रन पर एक विकेट लिए। 
 
इससे पहले फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों संजू सैमसन (39) और रिषभ पंत (38) की आतिशी पारियों की बदौलत दिल्ली ने सात विकेट पर 168 रन का लड़ने लायक स्कोर बनाया लेकिन अंतिम ओवर में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा।
                        
सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन में सात चौके लगाए जबकि पंत ने मात्र 16 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के उड़ाए। पंत ने तेज गेंदबाज उमेश यादव के पारी के 17वें ओवर में लगातार पांच गेंदों पर छक्का, चौका, छक्का, छक्का, और चौका उड़ाते हुए कुल 26 रन बटोरे। पंत के इन आतिशी प्रहारों के कारण ही दिल्ली की टीम 168 तक पहुंच सकी वरना 16 ओवर की समाप्ति के समय दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर मात्र 119 रन था।
                       
दिल्ली ने आखिरी चार ओवर में 49 रन बटोरे। पंत ने दिल्ली की पारी का पहला छक्का 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर मारा और फिर अगले यादव में उमेश यादव की गेंद पर तीन छक्के जड़े। सैमसन और सैम बिलिंग्स (21) ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 53 रन की साझेदारी की। सैमसन ने पारी के तीसरे ओवर में उमेश यादव पर तीन चौके जड़े। इस ओवर में कुल 17 रन बने। दिल्ली के 50 रन 4.4 ओवर में पूरे हुए।  
                    
बिलिंग्स 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाथन कॉल्टर नाइल का शिकार बने। कैरेबियाई स्पिनर सुनील नारायण ने मध्य ओवरों में दिल्ली की रन गति पर खासा अंकुश लगाया। दिल्ली ने 10 ओवर में 83 रन बनाए। सैमसन 39 रन की पारी खेलने के बाद उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर रोबिन उथप्पा को कैच दे बैठे। करुण नायर ने 27 गेंदों में 21 रन और श्रेयस अय्यर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए। 15 ओवर तक दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 110 रन था।
                            
युवा पंत के क्रीज पर आने के बाद ही दिल्ली ने रन गति पकड़ी और अपने स्कोर को 168 तक पहुंचाया। एंजेलो मैथ्यूज एक रन बनाकर नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए। पंत का विकेट 19वें ओवर की पहली गेंद पर नाइल ने किया। क्रिस मोरिस तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कोलकाता की तरफ से नाइल ने 22 रन पर तीन विकेट, नारायण ने 20 रन पर एक विकेट ओर क्रिस वोक्स ने 31 रन पर एक विकेट लिया जबकि उमेश यादव 53 रन लुटाकर एक विकेट ही ले पाए। (वेबदुनिया/वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख