Hanuman Chalisa

चोटिल काक की जगह दिल्ली में सैमुअल्स

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (19:07 IST)
नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने टूर्नामेंट के शेष संस्करण के लिए चोटिल क्विंटन डी काक की जगह कैरेबियाई ऑलराउंउर मार्लोन सैम्युअल्स को अपनी टीम में शामिल किया है।
        
सैमुअल्स को आईपीएल 10 की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। सैमुअल्स ने अपनी राष्ट्रीय टीम वेस्टइंडीज की ओर से 71 टेस्ट, 187 वनडे और 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है।
         
आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सैमुअल्स को काक की जगह आईपीएल 2017 के शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी काक दाएं हाथ की अंगुली में चोट के बाद आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं।
          
जहीर खान के नेतृत्व वाली दिल्ली की टीम फिलहाल टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ सातवें पायदान पर खिसक गई है और उसका अगला मैच कोलकाता में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख