IPL 10 : निर्णायक जंग में पंजाब ढेर, पुणे प्लेऑफ में

Webdunia
रविवार, 14 मई 2017 (18:30 IST)
पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट्स ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को 15.5 ओवर में मात्र 73 रन पर ढेर करने के बाद 9 विकेट से जीत दर्ज कर शान से आईपीएल-10 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।
 
पुणे ने पंजाब को 73 रन पर लुढ़काने के बाद 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुणे ने इसके साथ न केवल प्लेऑफ में जगह बना ली बल्कि वह तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंच गया।
 
पुणे की 14 मैचों में यह नौवीं जीत रही और वह हैदराबाद तथा कोलकाता को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पंजाब की 14 मैचों में यह 7वीं हार रही और वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ से बाहर हो गया।
 
इस परिणाम के साथ आईपीएल-10 की प्लेऑफ लाइनअप पूरी हो गई है। मुंबई 20 अंकों के साथ पहले, पुणे 18 अंकों के साथ दूसरे, हैदराबाद 17 अंकों के साथ तीसरे और कोलकाता 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
 
पुणे ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 41 रन की शानदार साझेदारी की। त्रिपाठी ने 20 गेंदों पर 28 रन में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। रहाणे ने फिर कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ टीम को 12 ओवर में जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।
 
रहाणे ने 34 गेंदों पर नाबाद 33 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया, जबकि कप्तान स्मिथ ने 18 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए। रहाणे ने विजयी छक्का मारा और इसके साथ ही पुणे का पूरा खेमा खुशी से झूम उठा।
 
इससे पहले शार्दुल ठाकुर ने 19 रन पर 3 विकेट, जयदेव उनादकट ने 12 रन पर 2 विकेट, एडम जंपा ने 22 रन पर 2 विकेट और डेनियल क्रिस्टियन ने 10 रन पर 2 विकेट लेकर पंजाब का पुलिंदा बांध दिया। पंजाब अपनी आधी टीम 5.5 ओवर में मात्र 32 रन पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी। पंजाब ने अपने आखिरी 4 विकेट तो मात्र 11 रन जोड़कर गंवाए। यह आईपीएल में उसका सबसे कम स्कोर है।
 
पंजाब के बल्लेबाजों का 'करो या मरो' के इस मुकाबले में हर लिहाज से यह बेहद खराब प्रदर्शन था। ऑलराउंडर अक्षर पटेल (22), ओपनर रिद्धिमान साहा (13), शॉन मार्श (10) और स्वप्निल सिंह (10) दहाई के संख्या में पहुंचने वाले 4 बल्लेबाज रहे। पंजाब की पूरी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगे।
 
कप्तान ग्लेन मैक्सवेल खाता खोले बिना आउट हुए जबकि इयोन मोर्गन (4) रनआउट हो गए। पुणे के विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे 3 कैच लपके। ठाकुर ने मार्श (10), राहुल तेवतिया (4) और मैक्सवेल (शून्य) को पैवेलियन भेजा। ठाकुर ने 6ठे ओवर में तेवतिया और मैक्सवेल के विकेट झटके।
 
उनादकट ने मार्टिन गुप्टिल (शून्य) और स्वप्निल (10) को पैवेलियन भेजा। गुप्टिल तो पहली गेंद पर मनोज तिवारी को कैच थमा बैठे। डेनियल क्रिस्टियन ने पिछले मैच में नाबाद 93 रन बनाने वाले रिद्धिमान साहा को इस बार 13 रन पर निपटा दिया। साहा ने 17 गेंदों की अपनी पारी में 1 छक्का लगाया।
 
क्रिस्टियन ने फिर पटेल का भी विकेट लिया। पटेल ने 20 गेंदों पर 22 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। एडम जंपा ने निचले क्रम में मोहित शर्मा (6) और ईशांत शर्मा (1) को आउट किया। पंजाब की पूरी पारी 15.5 ओवर में 73 रनों पर सिमट गई, जो आईपीएल में उसका सबसे कम स्कोर है। (वार्ता)
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख