Hanuman Chalisa

IPL-10 : विराट कोहली ने हार से उबरने के लिए दिया 'गुरुमंत्र'

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (00:57 IST)
बेंगलुरु। लगातार दूसरे मैच में टीम के कम स्कोर पर आउट होने से निराश रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने आज स्वीकार किया कि उनकी टीम काफी दबाव में है और इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए अपने खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा।  
 
आरसीबी की टीम गुजरात लायन्स के खिलाफ केवल 134 रन पर आउट हो गई। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी वह केवल 49 रन ही बना पाई थी। लायन्स ने आरोन फिंच की तूफानी बल्लेबाजी से केवल 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। 
 
कोहली ने मैच के बाद कहा, मैच गंवाकर हमेशा बुरा लगता है। आज हम अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। हमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। आपको किसी उद्देश्य के साथ खेलना है। हमने बल्लेबाजी में ऐसी कोशिश की। उन्होंने कहा, इस स्थिति से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका सकारात्मक क्रिकेट खेलना है। हमने टीम पर बहुत अधिक दबाव बना दिया है। हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। 
 
कोहली ने किसी तरह का बहाना नहीं बनाया और कहा कि पिच में कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। दोनों पारियां दूधिया रोशनी में खेली गयी और गेंद का मिजाज एक जैसा था। फिंच को श्रेय जाता है। उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। जब लक्ष्य छोटा हो तब एक खिलाड़ी का लय बनाना महत्वपूर्ण होता है। 
 
लायन्स के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि उनकी टीम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया। टाई ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। एक समय उनके पास इस सत्र में दूसरी हैट्रिक बनाने का मौका था लेकिन वह इससे चूक गए।

उन्होंने कहा, मैंने हैट्रिक वाली गेंद पिछली बार की तरह सही नहीं की लेकिन आज हम जीतने में सफल रहे और मैं इससे खुश हूं। गेल के लिए मेरी योजना अच्छी लेंथ की गेंद करना था। मैंने सही क्षेत्र में गेंद करायी। विकेट भी अच्छा था। नाथू सिंह और बासिल थम्पी के रूप में हमारी टीम में अच्छे गेंदबाज हैं। इन दोनों का भविष्य उज्जवल है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख