Hanuman Chalisa

वापस आ रहा है RCB का यह धुरंधर, आज बदलेगी टीम की किस्मत

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (11:48 IST)
बेंगलूरू: आज बैंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से होने वाला है।  दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। बैंगलोर की हालात तो मुंबई से भी गई बीती है। जहां मुंबई सातवें छठवें स्थान पर हैं वही बैंगलोर 7 वें स्थान पर हैं। ऐसे में एबी डीविलियर्स का टीम में वापस शामिल होना खुशखबरी ही नहीं बैंगलोर के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। 
गौरतलब है कि एबी डीविलियर्स  पिछले मैच में आरसीबी के लिए नहीं खेल पाए थे। इस मैच में कोलकाता ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया था। एबी डीविलियर्स के वापस आने से टीम में जो वैक्यूम पैदा हो जाता है, आज वह भर जाएगा। 
 
बैंगलोर के लिए सोने पर सुहागा यह है कि एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ खासा अच्छा रहा है। आईपीएल में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले डीविलियर्स  साल 2015 में मुंबई के खिलाफ धुआंधार शतक लगा चुके हैं। आज वही प्रदर्शन अपनी टीम के लिए दोहराना चाहेंगे। 
बैंगलोर आज अपने होम ग्राउंड यानि कि चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेल रही है। एबी डीविलियर्स इस मैदान से और यहां कि कंडीशंस से भली भांति परिचित हैं। विराट कोहली के बाद जिस खिलाड़ी के लिए दर्शक सबसे ज्यादा तालियां बजाते हैं, वह एबी ही हैं। 
 
बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। आज डीविलियर्स के सामने भी यही स्थिती है। बैंगलोर के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है। यहां से मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स ही टीम को अपने दम पर आगे ले जा सकते हैं। (फोटो साभार- आईपीएलटी20.कॉम)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख