Hanuman Chalisa

रहाणे को उम्मीद, अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है राजस्थान रॉयल्स

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (15:23 IST)
कोलकाता। राजस्थान रॉयल्स अगर-मगर के गहरे भंवर में फंस चुका है लेकिन उसके कप्तान अजिंंक्य रहाणे को विश्वास है कि उनकी टीम अब भी इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। 
 
राजस्थान की टीम कल महत्वपूर्ण मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से छह विकेट से हार गई थी। राजस्थान के अब 13 मैचों में 12 अंक हैं और वह 19 मई को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से भिड़ेगा जो दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मैच होगा।
 
रहाणे ने कहा कि हमें अब भी खुद पर विश्वास है। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। यह दिलचस्प खेल है। हमें अपनी गलतियों से सबक लेना होगा। हम अपनी बल्लेबाजी को लेकर बहुत सकारात्मक थे लेकिन हमें एक टीम के रूप में सीखना होगा। 

 
उन्होंने स्वीकार किया कि इस सत्र में उनकी टीम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई तथा जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी से अच्छी शुरुआत मिलने के बाद टीम को 175 से 180 रन बनाने चाहिए थे। 
 
रहाणे ने कहा, 'राहुल त्रिपाठी और जोस बटलर से शानदार शुरुआत मिलने के बाद हम कोई साझेदारी नहीं निभा पाये। हम इसलिए हारे क्योंकि हम अच्छी भागीदारी नहीं निभा पाये। हमें लगता है कि 175 से 180 का स्कोर इस पिच पर बराबरी का स्कोर होता।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख