Hanuman Chalisa

इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक भी टीम नहीं जीती, जिसने यह किया..

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (17:24 IST)
होलकर स्टेडियम इंदौर में आईपीएल के अब तक कुल सात मैच हुए है। इन सात मैचों में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे अब तक कोई टीम नही तोड़ पाई है। होलकर स्टेडियम में हुए आईपीएल के सभी मैचों में अब तक रन चेस करने वाली टीम ही मुकाबला जीती है। इस रिकॉर्ड को अपना पिछला मुकाबला यहां खेली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी नही तोड़ पाई। वह पंजाब के खिलाफ यह मुकाबला 6 विकेट से हार गई।


होलकर स्टेडियम में आईपीएल का सबसे पहला मुकाबला वर्ष 2011 में खेला गया था तब यह कोच्चि टस्कर्स का होम ग्राउंड़ था। यहां पहले मैच में कोच्चि टस्कर्स को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में कोच्चि टस्कर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से मात दी थी।

उसके बाद वर्ष 2017 में यह किंग्स इलेवन पंजाब का होम ग्राउंड बना और इस मैदान पर 3 मैच खेले गए। जिसमें से शुरू के दो मैच पंजाब ने रनों का पीछा करते हुए जीते और तीसरा मैच टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने के कारण हार गई।

वर्ष 2018 में इस मैदान पर आईपीएल के कुल 4 मैच खेले जाना है। जिसमें से अभी दो मैच खेले जा चुके है और उनमें भी बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। बचे दो मुकाबले में यह देखना मजेद्दार रहेगा की क्या कोई टीम इस साल होलकर स्टेडियम के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाने में कामयाब होती है या नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख