Hanuman Chalisa

हम आत्ममुग्ध नहीं होंगे : कोच फ्लेमिंग

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (09:07 IST)
जयपुर। चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम कल यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आत्ममुग्ध नहीं होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स को प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए चार मैचों में से केवल एक जीत की जरूरत है।


फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, टीमें जैसे राजस्थान रॉयल्स की तरह ऐसी स्थिति में होना जहां प्रत्‍येक मैच जीतना हो, खतरनाक हो सकता है। हम पूरे जज्बे से खेलेंगे। हम जानते हैं कि हम दो मैच आगे हैं लेकिन हम ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते, जहां हमें अंतिम मैचों से अगले दौर में पहुंचने की जरूरत हो। हम आत्ममुग्ध नहीं होंगे। चेन्नई की टीम इस समय 10 मैचों में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम के लिए चिंता के ज्यादा क्षेत्र नहीं हैं लेकिन यह प्रत्‍येक मैच के साथ बेहतर होना है और सही संतुलन हासिल करना है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। सोढ़ी ने कहा, हम हर मैच में ‘करो या मरो’ की स्थिति में हैं लेकिन अभी हमें चार मैच खेलने हैं और हम एक मैच पर ही ध्यान लगाएंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख