Hanuman Chalisa

आईपीएल-11 : मैचों के समय को लेकर बड़ा बदलाव

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (18:28 IST)
आईपीएल-11 के मौजूदा सीजन में शाम को खेले जाने वाले मुकाबलों का देर रात तक चलना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्लो ओवर रेट के चलते एक बार तो बेंलुरु के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना तक लग चुका है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने ऐलान किया कि प्ले-ऑफ और फाइनल के मुकाबले रात 8 की जगह शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। 
 
 
आईपीएल पूरी तरह से फैंस के लिए है और फैंस का फायदा देखते हुए इस बात का फैसला लिया गया है कि प्ले ऑफ और फाइनल के मुकाबले अब एक घंटे पहले शुरू होंगे। 
 
मैच के लंबे समय तक चलने से न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए मुश्किल हो जाता है, बल्कि टीवी पर देख रहे दर्शकों के लिए भी मुश्किल हो जाता है। मैच अगर एक घंटे पहले शुरू होता है, तो अगले दिन ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
 
22 मई को मुंबई में पहला क्वालिफायर और 27 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में 23 मई को एलिमिनेटर और 25 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख