Hanuman Chalisa

आईपीएल 2018 : केकेआर 'करो या मरो' के मैच के लिए तैयार : कोच कैलिस

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (22:38 IST)
हैदराबाद। कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच जैक कैलिस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
 
 
कैलिस ने शुक्रवार को यहां मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हां, यह हमारे लिए 'करो या मरो' का मैच है और टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने की जरूरत है।
 
केकेआर अभी 14 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसे प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए हैदराबाद की टीम को हराने की जरूरत है। अगर यह हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि अन्य मैचों के नतीजे उसके हक में रहें।
 
कैलिस ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद अच्छा क्रिकेट खेल रही है। पिछले मैच में उन्हें हार मिली लेकिन वे पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें उन्हें हराने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख