मुंबई की कोलकाता पर सबसे बड़ी जीत, 102 रनों से हराया

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (00:17 IST)
कोलकाता। ईशान किशन के 17 गेंदों में अर्द्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में रनों का अंबार लगाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रन से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें प्रबल कर लीं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छ: विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में केकेआर की पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई। 

आईपीएल में अब तक की उसकी यह सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद केकेआर और मुंबई इंडियंस दोनों के दस मैचों में 10 अंक है लेकिन नेट रनरेट के आधार पर मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई जबकि केकेआर पांचवें स्थान पर खिसक गई है। ईशान ने केकेआर की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, खासकर कुलदीप यादव को लगातार चार छक्के जड़े।  उसने 21 गेंद में पांच चौकों और छ: छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर मुंबई को विशाल स्कोर दिया।

केकेआर की शुरुआत ही बेहद खराब रही और पूरे मैच में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। सुनील नारायण दूसरी ही गेंद पर मिशेल मैक्लीनागन का शिकार हुए जिनका कैच कृणाल पंड्या ने लपका।  क्रिस लिन (21) और राबिन उथप्पा (14) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हार्दिक पंड्या ने नीतिश राणा (21) और आंद्रे रसेल (2) को पैवेलियन भेजकर मुंबई की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

एक समय मुंबई का स्कोर 32 रन पर एक विकेट था जो 11वें ओवर में 76 रन पर सात विकेट हो गया। उन्नीसवें ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव को आउट करके कृणाल ने केकेआर की पारी का अंत कर दिया। इससे पहले मुंबई की पारी का कायाकल्प 14वें ओवर से शुरू हुआ जिसने ईशान ने चाइनामैन कुलदीप की गेंदों पर 25 रन बनाए। मुंबई के 148 रन चौकों-छक्कों से बने।

ईशान ने डीप स्क्वेयर लेग पर कुलदीप को छक्का लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इस सत्र में वे सुनील नारायण के साथ दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। ईशान ने अपनी पारी का अंत हेलिकाप्टर शॉट के साथ किया। मुंबई इंडियंस ने पांच ओवरों में 73 रन बनाए और दो विकेट पर 72 रन से 15 ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 145 रन हो गया।

ईशान के बाद बेन कटिंग ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंद पर छक्के लगाए। उसने नौ गेंद में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 24 रन बना डाले। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने पीयूष चावला के आखिरी ओवर में 22 रन बनाए। कुलदीप ने तीन ओवर में 43 रन दिए जबकि चावला ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (36) और एविन लुईस (18) ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी। पहले तीन ओवरों में 24 रन बने। पॉवरप्ले में नारायण ने रन गति रोकी और पहले दो ओवर में सिर्फ नौ रन दिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख