Hanuman Chalisa

पीठ की चोट के कारण पैट कमिंस आईपीएल से बाहर

Webdunia
मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (14:53 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस बार बार उभरने वाली पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए और टी20 लीग में चोटिल खिलाड़ियों की लंबी होती सूची में शामिल हो गए। मुंबई इंडियन्स ने कमिंस को 5.4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

घायल होने के कारण आईपीएल में न खेलने वाले खिलाड़़ियों की सूची में वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी माइकल स्टार्क के साथ शामिल हो गए। चोटिल खिलाड़ियों कागिसो रबाडा, नाथन कूल्टर-नाइल और केदार जाधव शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के मुंबई इंडियन्स के साथ आईपीएल के पहले मैच के दौरान जाधव के घुटने की मांसपेशियों में चोट लग गई थी।

कमिंस पूर्व में भी पीठ की चोट से परेशान रहे हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 13 टेस्ट मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल में खेली गई टेस्ट श्रृंखला के चौथे मैच में वे चोटिल हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो डेविड बीकले ने कमिंस की वापसी को लेकर कहा कि पैट अब रैहिबिलिटेशन के लिए जाएंगे और हम चोट से उबरने की स्थिति का जायजा करने के लिए कुछ हफ्तों में दोबारा उनका स्कैन करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख