Hanuman Chalisa

सिद्धार्थ कौल ने कर दी यह गलती, लगी जमकर फटकार

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (15:42 IST)
मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस कम स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स ने मुंबई को 31 रनों से हराया था। 
 
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार कौल ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के 2.1.4 के अंतर्गत लेवल 1 का उल्लंघन करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और स्वीकार्य होता है।
 
कौल ने इस मैच में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और 119 रनों के लक्ष्य का पीछा कर  रही मुंबई की टीम को 87 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पारी के 16वें  ओवर में मयंक मार्कंडेय को पगबाधा आउट करने के बाद बल्लेबाज के सामने जोश में जश्न मनाने का दोषी पाया गया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख