Hanuman Chalisa

ऋषभ पंत की बल्‍लेबाजी से कोच रिकी पोंटिंग चिंतित, दी यह सलाह...

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (09:21 IST)
कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पूरी आजादी के साथ खेलना चाहिए। फार्म में होने पर 21 बरस के पंत किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं, लेकिन अक्सर गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर आउट हो जाते हैं।

पोंटिंग ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस पर होने वाले मैच से पूर्व कहा, मैं चाहता हूं कि वे अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं। मैं उन्‍हें नहीं कहूंगा कि धीमा खेलें क्योंकि मुझे पता है कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर वे मैच जीत सकते हैं।

उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वे पूरी आजादी से खेलें और उनके दिमाग में कुछ और नहीं रहे। वे बस हर गेंद को पीटने की कोशिश करें। हम बस इतना चाहते हैं कि वे पारी के आखिरी चार ओवर खेलें। अभी तक जो मैच हम हारे, उसमें हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से कोई पारी के आखिर तक नहीं टिक सका था।

पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंद में 78 रन बनाए लेकिन उसके बाद से वे फार्म के लिए जूझ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख