मुंबई को फाइनल में हराने के लिए धोनी आजमा सकते हैं ये 3 ट्रिक्स

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (13:28 IST)
हैदराबाद। गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों की मजबूत साझेदारी के बलबूते गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना शुक्रवार को 6 विकेट की जीत से तोड़ते हुए रिकॉर्ड  आठवीं बार आईपीएल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां 12 मई को उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। 
सीएसके ने 8 बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। तीन बार चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्‍स टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। उसने इससे पहले 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015 और 2018 के फाइनल में जगह बनाई थी और 2010, 2011 और 2018 में खिताब अपने नाम किया। 
 
चेन्नई और मुंबई अब तक इस सीजन में कुल चौथी बार भिड़ने जा रहे हैं। पिछले तीनों मुकाबलों में मुंबई ने चेन्नई को हराया है। इस कारण फाइनल में दबाव चेन्नई पर होगा। आखिरी फाइनल में मुंबई को हराने के लिए क्या तरकीब अपनाएंगे धोनी।
 
1- बुमराह को ध्यान से खेलने की जरूरत
जसप्रीत बुमराह विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ ज्यादा आक्रमक होकर विकेट गंवाना बेवकूफी है। धोनी अपने खिलाड़ियों को जरूर यह निर्देश देंगे कि बुमराह पर आक्रमक रुख न अपनाए। उनके ओवर से 3-4 रन भी आएंगे तो चलेगा, लेकिन विकेट नहीं मिलने चाहिए।
 
2- कीरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को रोकना
अंतिम ओवर्स में कीरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या काफी घातक साबित हो जाते हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को अगर न रोका गया तो स्कोर 180 पार हो जाता है। विकेट के पीछे धोनी को गेंदबाज को बीच बीच में यह हिदायत देनी पड़ेगी कि इन दोनों को कैसे रोका जाए।
 
3- तेज बल्लेबाजी की तरकीब
पिछले तीनों मुकाबलों में चेन्नई मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पायी है। धोनी चाहेंगे कि इस बार ऐसा न हो। इसके लिए उन्हें बल्लेबाजों को निर्देश देने होंगे कि किस गेंदबाज को उन्हें अटैक करना है। सुरेश रैना का की इस कारण काफी अहम भूमिका रहेगी क्योंकि वह बहुत तेजी से रन बनाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख