Hanuman Chalisa

बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स को चेताया, लगातार मैच गंवाए तो वापसी मुश्किल

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (15:43 IST)
चेन्नई। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के आईपीएल में लगातार तीन मैच गंवाने के बाद कहा कि उनकी टीम एक और मैच गंवाने की स्थिति में नहीं है।
 
स्टोक्स ने कहा कि पिछले मैचों के बारे में सोचना का कोई मतलब नहीं है और अब आगामी मैचों पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि अगर टीम ने अगले दो मैच गंवा दिया तो वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
 
स्टोक्स ने रविवार रात यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 रन की हार के बाद कहा कि पहले तीन मैचों में हम सभी तीन मैच जीतने के लिए स्वयं को अच्छी स्थिति में ले आए थे और हमें पता है कि यह अहम लम्हों को जीतने का मामला है। इस मैच में भी हम अंतिम ओवर में जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। 
 
उन्होंने कहा कि पहले तीन मैच गंवाने के बाद आप कह सकते हैं कि इसमें कुछ भी सकारात्मक नहीं है, लेकिन हम सकारात्मक पक्ष ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं और पीछे मुड़कर देखने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि अगर हमने चार-पांच मैच गंवा दिए तो फिर वहां से वापसी करना बेहद मुश्किल होगा।  
 
स्टोक्स ने सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। धोनी ने उस समय नाबाद 75 रन की पारी खेली जब टीम 27 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख