Hanuman Chalisa

विश्व कप से पहले रबाडा की कमर में परेशानी चिंता का विषय

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (20:05 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कमर में परेशानी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के अंत में चिंता का सबब हो सकती है लेकिन उनकी राष्ट्रीय टीम उनसे ज्यादा चिंतित होगी क्योंकि विश्व कप में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 
 
दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में रबाडा की काफी कमी खली जिसमें उन्हें 80 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह सत्र में पहला मैच था जिसमें रबाडा नहीं खेले थे। 
 
हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि टीम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर रबाडा को आराम दिया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी चिंतित होगी क्योंकि उनका अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी चोटिल है जिसने इस आईपीएल सत्र में केवल दो ही मैच खेले थे। 
 
अय्यर ने चेन्नई से मिली हार के बाद कहा, ‘हां, हम उसकी काबिलियत से वाकिफ हैं। वह स्लॉग ओवरों में शानदार गेंदबाज है। निश्चित रूप से हमें उसकी कमी खली लेकिन उसकी पीठ में परेशानी है, अच्छा है उसे आराम मिल गया।’ रबाडा आईपीएल में इस समय सर्वाधिक विकेट चटकाने वाला गेंदबाज है, उन्होंने 12 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख