क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खुशखबर, कंधे की चोट से उबरे बुमराह, लेकिन खेलने पर सस्पेंस

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (15:37 IST)
मुंबई। भारत की विश्वकप की सबसे बड़ी उम्मीद तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान कंधे में लगी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं।
 
मुंबई और दिल्ली के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को हुए मैच के दौरान बुमराह को कंधे में चोट लग गई थी। बुमराह को बाएं कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गे थे। पंत के एक शॉट को बाएं हाथ से रोकने के चक्कर में बुमराह गिर गए थे और उन्हें कंधे में चोट लग गई थी।
 
गिरते ही बुमराह दर्द से कहराने लगे और टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली के पंत भी उनकी तरफ भागते हुए आए। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए और मुंबई की पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे, जिस मैच को मेजबान टीम 37 रन से हार गई।
 
30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आईसीसी विश्वकप से पूर्व भारतीय टीम के अहम गेंदबाज़ बुमराह की चोट चयनकर्ताओं के लिये परेशानी में डालने वाली मानी जा रही थी।
 
हालांकि मुंबई टीम प्रबंधन ने साफ किया है कि वे कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। टीम ने कहा कि बुमराह ठीक हैं और पूरी तरह चोट से उबर गए हैं। उनकी चोट की आगे समीक्षा की जाएगी।
 
मुंबई अपना अगला मैच गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलेगी, लेकिन यह साफ नहीं है कि बुमराह इस मैच में खेलेंगे या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख