Hanuman Chalisa

संन्यास के सवाल पर युवराज का जवाब- जब समय आएगा तो मैं सबसे पहले संन्यास लूंगा

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (14:03 IST)
मुंबई। युवराज सिंह का क्रिकेट भविष्य पिछले कुछ वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इस क्रिकेटर ने कहा कि जब उन्हें लगेगा कि समय आ गया है तो वे सबसे पहले संन्यास ले लेंगे।
 
राष्ट्रीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युवराज पिछले कुछ समय में आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने रविवार को नए सत्र का शानदार आगाज किया।
 
आईपीएल के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 37 रनों की हार के बाद युवराज ने कहा कि जब समय आएगा तो मैं सबसे पहले संन्यास लूंगा। विश्व टी-20 2007 और 2011 विश्व कप में भारत की जीत के नायक रहे युवराज ने हालांकि स्वीकार किया कि कभी-कभी वे खेलना जारी रखने को लेकर अनिश्चित हो जाते हैं।
 
इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि पिछले 2 साल मेरे लिए उतार-चढ़ाव भरे रहे और मैं फैसला नहीं कर पाया कि मुझे क्या करना है? युवराज ने हालांकि कहा कि जब उन्होंने आत्मविश्लेषण किया तो पाया कि वे अब भी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं, जैसा कि वे अंडर-16 क्रिकेटर के रूप में करते थे और राष्ट्रीय टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख