हार से निराश नहीं है किंग्स इलेवन पंजाब के कोच, अभी भी है इस बात की उम्मीद

Webdunia
रविवार, 21 अप्रैल 2019 (14:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने कहा कि आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने को लेकर बाजी अभी उनकी टीम के हाथ से निकली नहीं है। 
 
पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से हराया। अब पंजाब 10 मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। हेसन ने कहा कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला और सिर्फ 1 मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 
 
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने कहा कि अभी भी हमारी किस्मत हमारे हाथ में है। अच्छा खेलने पर हम प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं। टीम के अब तक के प्रदर्शन से मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि ओस की वजह से भी दिक्कत आई। शिखर और श्रेयस ने हालांकि जिस तरह से बल्लेबाजी की और जोखिम लिए बिना टीम को जीत तक ले गए, वे बधाई के पात्र हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख