Hanuman Chalisa

अश्विन बोले, आईपीएल खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों को भी मतदान का अधिकार मिले

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (19:26 IST)
नई दिल्ली। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूदा आईपीएल मैचों में हिस्सा ले रहे भारतीय क्रिकेटरों को आगामी आम चुनावों के दौरान उनके क्षेत्रों में मतदान के दौरान उन्हीं शहरों में मतदान की स्वीकृति दी जानी चाहिए, जहां वे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अश्विन सहित शिखर धवन, दीपा कर्माकर, हिमा दास और साक्षी मलिक जैसे कई खिलाड़ियों को ट्विटर पर टैग करते हुए उनके अधिक मतदान के लिए जागरूकता पैदा करने की अपील की थी जिसके बाद इस क्रिकेटर ने यह आग्रह किया।
 
अश्विन ने मोदी के ट्वीट के जवाब में लिखा कि मैं नरेन्द्र मोदी सर से आग्रह करना चाहता हूं कि आईपीएल में खेल रहे प्रत्येक क्रिकेटर को वह जिस भी स्थान पर हैं, वहां से उन्हें मतदान करने की स्वीकृति दी जाए। अश्विन ने भले ही यह आग्रह प्रधानमंत्री से किया हो लेकिन देश की चुनाव प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) देखता है, जो स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। चुनाव के संचालन में राजनीतिक नेताओं की कोई भूमिका नहीं होती।
 
आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में होंगे और इसकी तारीखें आईपीएल के साथ टकरा रही हैं, जो 23 मार्च को शुरू हुआ। अश्विन चेन्नई के रहने वाले हैं लेकिन आईपीएल में वे किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाल रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख