Hanuman Chalisa

जॉनी बैरेस्टो के इंग्लैंड लौटने ने बाद यह खिलाड़ी टीम में ले सकता है उनकी जगह

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (13:01 IST)
आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन इसके बाद प्रदर्शन दुरुस्त नहीं रहा। सिर्फ दो बल्लेबाजों के बूते सनराइजर्स अब तक प्लेऑफ की आशा में है। वह है डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो, इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से काफी रन आए हैं। 
 
जॉनी बैरेस्टो ने आईपीएल में अभी तक खेले 8 मैचों में 365 रन बनाये हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ  अंत तक डट कर कर उन्होंने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया था।
 
गौरतलब है कि विश्वकप की तैयारियों के कारण जॉनी बेयरस्टो को मई के पहले हफ्ते में ही इंग्लैंड रवाना होना है। जॉनी बैरेस्टो के इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज होने के कारण सनराईजर्स हैदराबाद के लिए विकल्प का पेंच बड़ा है। किसको प्राथमिकता दें, एक विकेटकीपर को, विदेशी खिलाड़ी को या फिर एक बढ़िया  सलामी बल्लेबाज को। 
 
मार्टिन गुप्टिल का विकल्प मौजूद है वह  सलामी बल्लेबाजी कर लेते हैं, लेकिन फिर कीपिंग कौन करेगा। विदेशी खिलाड़ी मोहम्मद नबी के बारे में भी सोचा जा सकता है पर वह कीपिंग नहीं कर सकते। अगर रिद्धिमान साहा को टीम में खेलने का मौका दिया जाता है तो वह निचले क्रम में उतरेंगे। मतलब कीपिंग की समस्या तो सुलझ जाएगी पर बल्लेबाजी की नहीं। 
 
उनकी जगह टीम के पास रिद्धिमान साहा का विकल्प मौजूद है। साहा को इस सीजन अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालाँकि, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाया था।
 
इस दौड़ में फिलहाल रिद्धिमान साहा ही आगे चल रहे हैं। हालांकि टीम की समस्याएं तब और बढ़ जाएगीं जब पूर्व कप्तान केन विलियम्सन फिट हो जाएंगे। तब हैदराबाद टीम किसको बिठाती है यह देखने वाली बात होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख