Hanuman Chalisa

तीन बार 0 पर आउट हुआ है यह बल्लेबाज, फिर भी दे रहे माही मौका

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (17:07 IST)
चेन्नई। अमूमन देखा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के हर खिलाड़ी का एक अलग रोल होता है। इस टीम में कोई भी कमजोर कड़ी ढूंढे नहीं मिलती। सलामी बल्लेबाजी से लेकर तेज गेंदबाजी तक कप्तान महेंद्रसिंह धोनी सारी चीजे दुरुस्त रखते हैं। हालांकि इस बार एक अपवाद देखने को मिला है। 
महेंद्रसिंह धोनी इस बार एक ऐसे बल्लेबाज को लगातार मौका दे रहे हैं जो 3 बार शून्य पर आउट हो चुका है। यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर शेन वाटसन है। इस सीजन भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। शेन वॉटसन ने अब तक खेले 13 मैचों में 19.3 की औसत से 251 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक शामिल है।
 
ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स के स्कॉ़ड में इतनी प्रतियोगिता होती है कि एक खिलाड़ी 2-3 मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो तुरंत उसकी जगह लेने के लिए एक खिलाड़ी मौजूद रहता है, ऐसी स्थिती में माही क्यों बार बार शेन वाटसन को मौका देना चाहते हैं।
 
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि धोनी उन्हें प्लेऑफ में खेलने का मौका देते हैं या नहीं। धोनी जब राष्ट्रीय टीम के कप्तान थे तब उन्होंने ही औसत से कम प्रदर्शन करने वाले और उम्रदराज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। शेन वाटसन उम्रदराज भी है और औसत से कम प्रदर्शन कर रह है। फिर माही वाटसन पर इतने मेहरबान क्यों है, यह किसी को समझ नहीं आ रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख