विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी, उठने लगी हटाने की मांग

Webdunia
मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (13:17 IST)
आईपीएल का 12वां संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और उनके कप्तान विराट कोहली के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है। यह टीम अभी तक आईपीएल का एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जिसके कारण कप्तान और बैंगलोर की टीम दोनों ही आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर विराट कोहली की कप्तानी को लेकर काफी सवाल उठे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है इतनी हार के बाद आरसीबी को एक नए कप्तान की दरकार है। 
 
धोनी बिन विराट अधूरे
 आरसीबी के लचर प्रदर्शन को देखकर पूर्व मशहूर क्रिकेटर और विशेषज्ञ यह मानते हैं कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जमीन आसमान का अंतर है। जब विराट और धोनी टीम इंडिया से खेलते हैं तो कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब विराट धोनी से सलाह लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी तीन मैच भारत ने धोनी के बिना खेले थे जिसमें कंगारू जीत गए थे। अब आरसीबी ने 6 मैचों में खाता नहीं खोला। यह बात स्पष्ट होती जा रही है कि धोनी के बिना अधूरे हैं विराट कोहली।
 
और हट सकते हैं तो विराट क्यों नहीं 
बाएं हाथ के ओपनर और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो बार कप जिताने वाले (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि कप्तान के तौर पर पिछले आठ साल से टीम को खिताब नहीं दिला पाने के बाद भी वह रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के साथ बने हुए हैं। 
 
माइकल वॉन ने तो कोहली को आराम की सलाह दे डाली।गौरतलब है कि कोहली से बड़े खिलाड़ी भी खराब कप्तानी के कारण हटे हैं। जैसे सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुल्कर। क्या कोहली इनसे भी महान है जो अब तक फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हैं।
विराट का वैरियेशन गायब 
विराट की कप्तानी में वैरिएशन नहीं दिख पा रहा है। लगातार हार के बाद भी वह एक ही बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर जा रहे हैं। गेंदबाजी बैंगलोर की लंबे समय से कमजोरी रही है लेकिन रोटेशन में भी कोहली कुछ खास चालबाज साबित नहीं हुए हैं। 
 
वहीं दूसरी टीमों के कप्तान अलग स्तर पर प्रयोग करते हैं जैसे केकेआर के दिनेश कार्तिक गेंदबाज सुनील नरायन को ओपन करवा देते हैं। कोहली ऐसा बोल्ड निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
गेल नहीं, एबी गंभीर नहीं 
आरसीबी में विराट कोहली के दो बड़े अस्त्र में से एक तो इस बार पंजाब की तरफ से खेल रहा है। क्रिस गेल की कमी विराट जरूर महसूस कर रहे होंगे। एबी डीविलियर्स अच्छा तो खेल रहे हैं लेकिन वैसा नहीं जैसी उनकी विश्वक्रिकेट में ख्याति है। शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह थोड़े कैजुअल हुए हैं। 
 
विराट खुद नहीं छोड़ रहे कप्तानी, विकल्प मौजूद
ऐसा नहीं है कि विराट कोहली के अलावा कोई आरसीबी की कप्तानी कर ही नहीं सकता। टीम में एबी डीविलियर्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी है। नए नवेले ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस को भी कप्तानी थमाई जा सकती है। यही नहीं युजवेंद्र चहल को भी कप्तान की कैप देने के बारे में विचार किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख