IPL 2020 : CSK पर कोरोना का कहर, दीपक चाहर पाए गए पॉजिटिव!

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (18:21 IST)
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुरेश रैना निजी कारणों के कारण वापस स्वदेश लौट आए हैं, वहीं एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई हैं।
 
ALSO READ: IPL-13 : मौजूदा भारतीय गेंदबाज के अलावा CSK के कई सहयोगी स्टाफ Covid-19 पॉजिटिव
 
शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई थी, वहीं शनिवार को एक और खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जो गेंदबाज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका नाम दीपक चाहर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
ALSO READ: बड़ी खबर, सुरैश रैना नहीं खेलेंगे IPL, निजी कारणों से UAE से लौटे CSK प्लेयर
 
स्पोर्ट्स स्टार की खबर के अनुसार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए दूसरे खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे, लेकिन निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। सीएसके शिविर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुरेश की अनुपस्थिति सीएसके के लिए एक बड़ा झटका होगा और इसके साथ ही वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन का बयान ट्वीट किया। इसमें लिखा है कि 'सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। आईपीएल के बाकी सीजन के लिए वे उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

मैं तो दादाजी के दरवाजे का दरबान हूं- शिवानन्द महाराज

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Share bazaar : विदेशी पूंजी की निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख