Hanuman Chalisa

KKR के कोच अभिषेक नायर बोले, UAE के वातावरण में ढल रहे हैं खिलाड़ी...

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (00:26 IST)
अबुधाबी। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच अभिषेक नायर का कहना है कि खिलाड़ी तेजी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वातावरण में ढल रहे हैं। आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है और इसी को देखते हुए केकेआर के खिलाड़ियों ने अबुधाबी के शेख जैयद स्टेडियम में 3 दिन तक नेट अभ्यास करने के बाद ओपन नेट सत्र शुरु किया।

नायर ने कहा, ओपन नेट सत्र जरुरी था क्योंकि खिलाड़ी चार-पांच महीने के अंतराल के बाद खेलने उतरे हैं और इन्होंने ज्यादा अभ्यास नहीं किया है। पहले कुछ दिन हम चाहते थे कि ये लोग नेट्स पर ज्यादा से ज्यादा गेंद डालें और समय गुजारें।

उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से हमें ओपन नेट्स का मौका मिला है जो काफी अलग है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी खेल से जुड़ी कठिनाइयों को समझें। हम धीरे-धीरे शुरुआत कर रहे हैं और यहां से हम टूर्नामेंट के काफी करीब पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा, ज्यादातर खिलाड़ी फिट हैं और अपनी लय में हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि टीम में सभी सही जगह हैं। पिछले चार-पांच महीनों से खिलाड़ियों ने अभ्यास नहीं किया है और वे काफी मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि चार से पांच दिन की ट्रेनिंग करने के बाद खिलाड़ी मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।
ALSO READ: IPL 2020 : ...तो क्या सुरेश रैना की आईपीएल छोड़ने की यह वजह थी
सहायक कोच ने कहा, हमारी टीम के भारतीय खिलाड़ी लय में हैं तो आंद्रे रसेल, बेंटन औऱ सुनील नारायण जैसे विदेशी खिलाड़ी शानदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हर बार ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म और लय में आते हैं जिससे काफी बेहतर लगता है।
ALSO READ: BCCI ने ‘अनअकैडमी’ को आईपीएल का अधिकारिक साझीदार बनाया
नायर ने कहा, टीम के खिलाड़ियों को पता है कि उन्हें बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है और वे इसके लिए अच्छे से तैयारी कर रहे हैं। रसेल बड़े खिलाड़ी हैं जो विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। मुझे पता चला है कि पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद आईपीएल में शामिल होंगे, इससे अच्छा असर पड़ेगा। मुझे भरोसा है कि केकेआर इस बार खिताब अपने नाम करेगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख