IPL 2020 : पठानकोट में डकैतों के हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत, 4 घायल

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (18:35 IST)
चंडीगढ़। डकैतों के कथित हमले में क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार बताए जा रहे 58 साल के एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  आईपीएल 2020 के लिए दुबई गए सुरेश रैना भारत लौट आए हैं।
 
मृत व्यक्ति की पहचान सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पंजाब के पठानकोट जिले में माधोपुर के समीप थरियाल गांव में 19-20 अगस्त की दरमियानी रात यह वारदात हुई।
ALSO READ: IPL 2020 : CSK पर कोरोना का कहर, दीपक चाहर पाए गए पॉजिटिव!
पुलिस के मुताबिक लूट के इरादे से आए ‘काले कच्छेवाला’ गिरोह के 3-4 सदस्यों ने अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। उस वक्त वे सभी मकान की छत पर सो रहे थे। सिर में चोट लगने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। 
 
पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कुमार की मौत की पुष्टि की। उनका कहना है कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि वे क्रिकेटर रैना के रिश्तेदार थे। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशोक कुमार सुरेश रैना के फूफा थे। खुराना ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार डकैत कुछ नकद और गहने लेकर चंपत हो गए।
 
ALSO READ: IPL 2020 : RCB के कप्तान विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, एक गलती से खराब हो सकता है पूरा टूर्नामेंट
 
पुलिस का कहना है कि कुमार की 80 वर्षीय मां सत्या देवी, उनकी पत्नी आशा देवी, बेटे अपिन और कौशल घायल हो गए। पठानकोट के पुलिस अधीक्षक प्रभजोत सिंह विर्क के अनुसार सत्यादेवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे, लेकिन भारत लौट आ गए हैं।

सीएसके शिविर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुरेश की अनुपस्थिति सीएसके के लिए एक बड़ा झटका होगा और वे आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन का बयान ट्वीट किया।
ALSO READ: IPL-13 : मौजूदा भारतीय गेंदबाज के अलावा CSK के कई सहयोगी स्टाफ Covid-19 पॉजिटिव
इसमें लिखा है कि 'सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। आईपीएल के बाकी सीजन के लिए वे उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जाएगा। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख