IPL 2021 में एनरिच ने 4 बार फेंकी है 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (12:48 IST)
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे ने IPL 2021 में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 4 गेंदें फेंकी है। रफ्तार में उनका मुकाबला कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका है। उन्होंने कल सनराइजर्स से हुए मुकाबले में ऐसी एक और गेंद फेंकी जिसकी रफ्तार 151  प्रति घंटे थी।

आईपीएल में अब तक सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाजों में डेल स्टेन, कैसिगो रबाडा और जोफ्रा आर्चर का ही नाम लिया जाता रहा था लेकिन सत्र 2020 में एक नया नाम एनरिच नॉर्त्जे का भी शामिल हो गया था। डेल स्टेन 154.40, रबाडा 154.23 और 153.91 और जोफ्रा 153.62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। 

2020 सीजन में राजस्थान रॉयल्स से हुए मैच के बाद एनरिच नॉर्त्जे ने जोस बटलर को लगातार दो गेंदे डाली जिसकी गति 156.22 और 155.21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दर्ज हुई। एनरिच नोर्त्जे ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 22 विकेट लिए थे। सर्वाधिक विकेट लेने वालों की फहरिस्त में वह चौथे स्थान पर थे।

जीता था दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रिकेटर का पुरुस्कार

वर्चुअल रूप से आयोजित क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका 2020-21 पुरस्कार समारोह में नॉर्त्जे  को दक्षिण अफ्रीका का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था।

नॉर्त्जे ने इस समारोह में चार पुरस्कार जीते। उनके नाम टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और दक्षिण अफ्रीका फैन्स प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी आया। पुरुष श्रेणी में दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार को उन्होंने बल्लेबाज एडेन मार्कराम के साथ साझा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख