महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (13:13 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की माता देवकी और पिता पान सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और उनको रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 
 
पल्स हॉस्पिटल के सीइओ अभिषेक झा ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि दोनों की हालत अभी स्थिर है क्योंकि ऑक्सीजन स्तर दोनों का ही ठीक है। हालांकि धोनी के माता पिता को कमजोरी, बुखार और खांसी अभी भी है। 
 
महेंद्र सिंह धोनी जो कि आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने के लिए मुंबई में डटे हुए हैं उन्होंने हॉस्पिटल में फोन लगाकर अपने माता पिता का हाल पूछा। 
 
धोनी को इस खबर के बीच आज मुंबई के वानखेड़े मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स टीम की अगुवाई करनी होगी। यह चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा मैच होगा। 
 
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 मैचों में से 2 जीतकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। टीम ने दिल्ली से मिली हार के बाद पंजाब और राजस्थान पर एक तरफा जीत हासिल की थी। देखना होगा आज इस खबर के बीच धोनी कप्तान और बल्लेबाज के रूप में कैसा प्रदर्शन करन पाते हैं। 
 
साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल 2020 के बाद ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताया है। मार्च महीने की शुरुआत में ही धोनी अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ आईपीएल 2021 की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंचे थे। 7 दिनों के क्वारंटाइन के बाद उनको अभ्यास की अनुमति मिली थी।
 
बल्लेबाज धोनी के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में सिर्फ 200 रन बना पाए थे। इस बार तो उनका खाता ही तीसरे मैच में खुला। राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में वह 2 चौकों की मदद से 18 रन बना पाए। 
 
हालांकि इससे उनकी कप्तानी पर फर्क नहीं पड़ा। दोनों ही जीते हुए मैचों में उन्होंंने स्थिती के हिसाब से गेंदबाजी में बदलाव कर सामने वाली टीम को बैकफुट पर धकेला। पंजाब के खिलाफ दीपक चाहर ने स्विंग गेंदबाजी से कमाल दिखाया तो राजस्थान के खिलाफ मोइन अली की स्पिन गेंदबाजी ने चेन्नई के लिए जीत सुनिश्चित की। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख