दिल्ली के कप्तान पंत ने एक हाथ से मारा छक्का, फैंस ने कहा कमाल कर दिया (वीडियो)

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (21:32 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लगभग आधी पारी के बाद क्रीज पर उतरे थे उसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने वाल पृथ्वी शॉ भी जल्द आउट हो गए। दिल्ली के स्कोर का पूरा दारोमदार पंत के कंधो पर आ गया था जो पंत ने बखूबी निभाया।

ऋषभ पंत ने अंत तक बल्लेबाजी की और दिल्ली को 172 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंत ने 35 गेंदो में अपना अर्धशतक बनाया उन्होंने 35 गेंदो में 51 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसमें से 1 छक्का उन्होंने एक हाथ से लगाया।

चेन्नई के खिलाफ पृथ्वी शॉ (34 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर जल्दी आउट हो गये, पर पंत (35 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) और शिमरोन हेटमायर (24 गेंद में 37 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने चौथे विकेट के लिये 50 गेंद में 83 रन की साझेदारी कर टीम को 172  तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख