#12thManTakeOver बैंगलोर फैंस ने विकटों के बीच दौड़ पूरे किए 823 रन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (16:00 IST)
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के फैंस ने गुरुवार को बेंगलुरु के जय महल पैलेस में विंग्स इवेंट्स द्वारा आयोजित और स्पोर्ट्स वियर दिग्गज- प्यूमा द्वारा संचालित #12वेंमैनटेकओवर में एक घंटे में विकेटों के बीच सर्वाधिक रन पूरा का एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया।बड़ी संख्या में 187 आरसीबी फैंस ने एक नया आधिकारिक रिकॉर्ड बनाने के लिए 22 गज की क्रिकेट पिच पर साझा तौर पर विकेटों के बीच 823 रन पूरे किए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों की टॉप-10 की सूची में शामिल होने वाली पहली टी20 टीम थी। आरसीबी और इसके आधिकारिक किट पार्टनर प्यूमा ने फैंस के लिए क्यूरेटेड अनुभव बनाने पर लगातार लगाया है। इस बार, प्यूमा ने इसे अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया। इसी के तहत भारत की कुछ टाप खेल हस्तियों- दुती चंद और रूपिंदर पाल सिंह की उपस्थिति में विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

भारत की स्टार स्प्रिंटर दुती चंद ने पहला रन दौड़ने के साथ विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक प्रयास की शुरुआत की। इसके बाद फैंस ने उनका साथ दिया औऱ रिकॉर्ड बनाने में अपना योगदान दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PUMA India (@pumaindia)

मजेदार बात यह है कि 12वीं मैन आर्मी के रूप में मशहूर आरसीबी के फैंस ने रिकॉर्ड बनाने के दौरान टीम की जर्सी के साथ-साथ बकायदे क्रिकेटिंग गियर भी पहन रखा था। आरसीबी के फैंस ने सिम्युलेटेड ड्रेसिंग रूम और इंस्टाग्रामेबल जोन के साथ व्यक्तिगत गतिविधियों का आनंद लेते हुए क्रिकेट कार्निवाल का भरपूर लुत्फ लिया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख