बर्थडे ब्वाए दिनेश कार्तिक के करियर को IPL 2022 ने दी संजीवनी

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (15:41 IST)
आईपीएल ने एक बार फिर से साबित किया कि इस खेल में उम्र सिर्फ एक संख्या है। इस सत्र को अनुभवी उमेश यादव, रिद्धिमान साहा और दिनेश कार्तिक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद किया जायेगा। कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फिनिशर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में एक और वापसी की।इस कारण दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन उम्रदराज खिलाड़ियों में सबसे खास हो गया।
Koo App
IPL 2022 मेगा नीलामी में बदल गई किस्मत

लगातार लचर प्रदर्शन के कारण कोलकाता ने मेगा नीलामी से पहले उन्हें रीलीज किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमें में 5.5 करोड़ रुपए में शामिल हुए।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेटकीपर की जरूरत थी तो उन्होंने दिनेश कार्तिक पर दांव लगाया और कार्तिक की किस्मत पलट गई। पहले 3 मैचों में तो वह बैंगलोर के लिए फिनिशर बन गए।कुल 16 मैचों में उन्होंने 55 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 नाबाद रहा।

कार्तिक ने भारत के लिये 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं।विश्वकप 2019 में अपना आखिरी मैच खेल चुके दिनेश कार्तिक ने वनडे डेब्यू इंग्लैंड में ही इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में किया था। पहले ही मैच में उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया था। वह 2007 में टी-20 विश्वकप विजेता टीम और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे।
Koo App
धोनी से पहले विकेटकीपर के तौर पर चुने गए थे कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में महेंद्र सिंह धोनी से पहले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। अपने करियर के शुरुआती चरण में वह अच्छा प्रदर्शन न करने के चलते टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर सके और इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपना जलवा कुछ इस कदर बिखरा कि दिनेश कार्तिक तो दूर पार्थिव पटेल भी टीम में वापसी न कर सके।

दिनेश कार्तिक को एमएस धोनी के अपने टीम इंडिया में अपने पाँव जमाने के बाद भी मौका मिला और वह कई वर्षों तक टीम में बने रहे लेकिन इस बीच उनका प्रदर्शन हमेशा से औसत दर्जे का देखने को मिला। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे और टी20 साल 2019 और टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था।
Koo App
सबसे छोटी नाबाद पारी सबसे लोकप्रिय
 
दिनश कार्तिक ने कई पारियां खेली हैं लेकिन उनकी सबसे छोटी नाबाद पारी सबसे लोकप्रिय हुई। साल 2018 में निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जिता दिया जो आज भी फैंस याद करते हैं।
अंतिम गेंद पर भारत को 1 गेंद  कीमें 5 रनों दरकार थी। सौम्या सरकार की ऑफ साइड पर फेंकी गई गेंद को उन्होंने कवर के ऊपर से मारा और गेंद रस्सी के पार गिरी। यह काफी मुश्किल शॉट था। 8 गेंदो में खेली गई 29 रनों की पारी उनकी सबसे लोकप्रिय पारियों में गिनी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख