IPL 2022 के तीसरे शतक में बटलर ने 9 चौके और छक्के जड़कर बनाए यह रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (21:44 IST)
जोस बटलर के लिए आईपीएल 2022 एक सपने जैसा जा रहा है। अभी टीम अपना सातवां मैच खेल रही है और वह 3 शतक पहले ही जड़ चुके हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 65 गेंदो का इस्तेमाल कर 9 चौके और छक्कों के साथ 116 रन बनाए। अपनी इस पारी के कारण उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े।

यह बनाए रिकॉर्ड्स

उनका यह स्कोर इस सत्र में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले बटलर ने 103 और 100 रन भी बनाए है। एक टीम के लिए सर्वाधिक शतक लगाने की लिस्ट में बटलर तीसरे स्थान पर है। बटलर इसके साथ ही बेंगलुरु के विराट कोहली के बाद एक सत्र में 3 शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए । विराट का 2016 में 4 शतक बनाने का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है।

71 पारियों में अपना चौथा आईपीएल शतक लगाने वाले बटलर अब कुल शतकों के मामले में सिर्फ विराट कोहली और क्रिस गेल से ही पीछे हैं।


राजस्थान ने पहले पांच ओवरों में 29 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद बटलर ने दिल्ली के गेंदबाजों का धुंआ निकाल दिया। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद ने 47 रन पर एक विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान ने 43 रन पर एक विकेट लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख