IPL 2022 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया क्विंटन डि कॉक ने, 70 गेंदो में 10 चौके और छक्के जड़कर बनाए 140 रन

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (21:43 IST)
क्विंटन डि कॉक ने आज गजब की आक्रामक बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने 70 गेंदो में 10 चौके और छक्के लगाकर 140 रन बनाए और आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

3 बार मिला था डि कॉक को जीवनदान

डिकॉक ने तीन बार जीवनदान मिलने के बाद 70 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाये जो उनके टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोर है। इस दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये तथा छक्के जड़ने के अपने कौशल का बेजोड़ नमूना पेश करके 10 छक्के और इतने ही चौके लगाये। राहुल ने 51 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली।

राहुल और डिकॉक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी लखनऊ की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत दिलायी। इन दोनों ने पावरप्ले में 44 रन जोड़े। डिकॉक जब 12 रन पर थे तो उन्हें जीवनदान मिला जिसका जश्न उन्होंने उमेश यादव पर छक्का जड़कर मनाया। राहुल ने भी इस गेंदबाज के अगले ओवर में गेंद छह रन के लिये भेजी।

डिकॉक ने आंद्रे रसेल का स्वागत छक्के से किया तो राहुल ने टिम साउदी पर लगातार दो छक्के जड़कर अपने आक्रामक तेवरों का खुलकर प्रदर्शन किया और इस बीच वर्तमान सत्र में अपनी रन संख्या 500 के पार पहुंचायी।

डिकॉक ने 36 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया और सुनील नारायण पर छक्का लगाकर 13वें ओवर में टीम का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया। उन्होंने नारायण की गेंद पर एक और जीवनदान पाने के बाद केकेआर को इसकी सजा वरुण चक्रवर्ती पर दो छक्के और एक चौका लगाकर दी। इस बीच राहुल ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

डिकॉक ने अब रसेल को निशाने पर रखा तथा उन पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया जिसके लिये उन्होंने 59 गेंदें खेली। उन्होंने साउदी पर लगातार तीन छक्के लगाने के बाद रसेल पर लगातार चार चौके लगाये। इस बीच उन्हें तीसरी बार जीवनदान मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख