Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#RedTurnsBlue मुंबई को चियर करने के लिए लाल से नीले रंग में रंग गई बैंगलोर, बदली ट्विटर DP

मुंबई को चियर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है बैंगलोर, डीपी बदली, पोस्टकार्ड किया ट्वीट

हमें फॉलो करें #RedTurnsBlue मुंबई को चियर करने के लिए लाल से नीले रंग में रंग गई बैंगलोर, बदली ट्विटर DP
, शनिवार, 21 मई 2022 (17:44 IST)
सिर्फ बैंगलोर के फैंस ही नहीं खुद बैंगलोर की फ्रैंचाइजी ने खुल्मखुल्ला आज दिल्ली बनाम मुंबई इंडियन्स के मैच से पहले मुंबई इंडियन्स का समर्थन किया। आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे पहले अपनी डीपी बदली और फिर समर्थन में एक ट्वीट भी किया।

गौरतलब है कि प्लेऑफ की तीनों टीमें अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। इसमें से शीर्ष टीम गुजरात और दूसरे नंबर की राजस्थान के बीच पहला प्लेऑफ खेला जाएगा। वहीं तीसरी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स है। अब पेंच चौथी टीम पर आकर फंसा है।

दिल्ली बनाम मुंबई के मैच में अगर दिल्ली जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में आ जाएगी। वहीं अगर दिल्ली मुंबई से मैच हार जाती है तो बैंगलोर फ्लेऑफ की चौथी टीम बनेगी।
इस ही कारण बैंगलोर ने ना केवल ट्विटर पर अपनी डीपी बदली बल्कि एक पोस्ट कार्ड भी ट्वीट के जरिए शेयर किया। इस पोस्टकार्ड में लिखा था कि आज बैंगलोर का हर फैन मुंबई का समर्थन करेगा। इस कारण अपनी पूरी उर्जा से दिल्ली के खिलाफ खेलिए।

सिर्फ यह पोस्टकार्ड ही नहीं बैंगलोर ने स्टैंड्स के दर्शकों की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि मुंबई ने लगभग 2.5 महीने तक हमारा समर्थन किया है। आज के मैच में हम मुंबई का समर्थन करेंगे।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस का बयान कैप्शन की तरह उपयोग करके ट्वीट किया कि वह चाहते हैं कि आज रोहित शर्मा अपने खेल के चर्म पर हो।

यह देखा जा सकता है कि बैंगलोर की सोशल मीडिया टीम मुंबई को समर्थन देने का हर संभव प्रयास कर रही है और यह प्रार्थना भी कर रही है कि मुंबई की टीम जीत जाए।

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई ने अपना पहला मैच दिल्ली से ही खेला था और आज आखिरी मैच भी दिल्ली से ही खेलेगी। पहले मैच में मुंबई मैच में बनी हुई थी लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव की साझेदारी से मैच दिल्ली के पक्ष में चला गया। बैंगलोर नहीं चाहेगी आज ऐसा कुछ हो। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के कोच पोंटिंग का प्लान! इन चुनिंदा खिलाड़ियों को दिया संदेश